कोरोना वायरस महामारी के पूरी दुनियां में बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने पेरोसिटामोल (दवा) को तैयार करने के फॉर्मूले के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। लेकिन दवा को बनाने के काम में आने वाली वस्तुओं पर रोक अभी भी जारी है। गौरतलब हो कि सरकार ने पेरासिटामोल समेत 26 दवाओं के निर्यात पर तीन मार्च को प्रतिबंध लगा दिया था।
शुक्रवार को व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने यह जानकारी दी है। डीजीएफटी ने जानकारी देते हुए एक अधिसूचना में कहा, ‘‘पेरासिटामोल से बनने वाले फार्मूलेशंस (फिक्स्ड डोज मिश्रण) के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया गया है। प्रतिबंध की श्रेणी के तहत आने वाली वस्तुओं के निर्यात के लिए निर्यातकों को डीजीएफटी से अनापत्ति प्रमाणपत्र या लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
बाद में छह अप्रैल को सरकार ने 24 दवाओं में प्रयुक्त होने वाले रसायनों और फार्मूलेशंस के निर्यात से रोक हटा ली थी। इसमें पेरासिटामोल को छोड़ दिया गया था। भारत ने अप्रैल-जनवरी 2019-20 के दौरान 5.41 अरब डॉलर के पेरासिटामोल फार्मूलेशंस का निर्यात किया था। जबकि 2018-19 में इसका कुल निर्यात 5.8 अरब डॉलर था। पेरासिटामोल का सामान्यत: उपयोग बुखार और बदनदर्द के इलाज में किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



