महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 48,270 नए मामले सामने आये जिनमें ओमीक्रोन के 144 मामले शामिल हैं। वहीं 52 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
दैनिक मामलों मे बढ़ोतरी
दैनिक कोविड-19 संक्रमण एक दिन पहले की तुलना में 2,073 बढ़ गया।विभाग के अनुसार 42,391 और मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 70,09,823 हो गई।
आपको बता दे कि महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 46,197 नए मामले सामने आए जिसमें ओमीक्रोन के 125 मामले शामिल थे।स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि पिछले एक दिन में महामारी से 37 मरीजों की मौत हो गई।
विभाग ने कहा था कि वर्तमान में 24,21,501 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं और 3,391 अन्य मरीज संस्थागत पृथक-वास में हैं। लेकिन फिर से कोरोना की संक्रमण दर बढ़ गयी हैं। जो काफी चिंता का विषय हैं। कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही थी , लेकिन ताजे आंकड़े के मुताबिक फिर से महाराष्ट्र में अपने पैर तेजी से पसारने लगा हैं।


Download Android App
Download iOS App



