coronavirus : देश में कोरोना के 10 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि, 526 लोगों की मौत

Summary :

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 10,853 नए मामले आने और 526 लोगों के जान गंवाने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,55,536 हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,60,791 पर पहुंची ।

भारत में कोविड-19 के एक दिन में 10,853 नए मामले आने और 526 लोगों के जान गंवाने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,55,536 हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,60,791 पर पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 526 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,60,791 पर पहुंच गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले लगातार 30वें दिन 20,000 से कम और लगातार 133वें दिन 50,000 से कम हैं।
 पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,105 मामलों की कमी दर्ज की गयी
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,105 मामलों की कमी दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 34 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 44 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,49,900 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 108.21 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख हो गई थी
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Desk Team