भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि पिछले 24 घंटे में कोविद के 1829 नए केस सामने आये हैं, जो बीते दिन के मुकाबले 264 केस ज्यादा है। वहीं आज कोरोना संक्रमण से 33 लोगों की मौत हुई है, जबकि बीते दिन सिर्फ 19 मरीजों ने संक्रमण के चलते जान गंवाई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के 1,829 नए केस सामने आने के बाद संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4,31,27,199 हो गया। वहीं इस दौरान 33 नए मरीजों की मौत के बाद देश में मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 5,24,293 हो गया है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2549 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद कुल रिकवरी केस 4,25,87,259 हो गए हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 15,647 रही। पिछले 24 घंटों में एक्टिव केस की संख्या में 753 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 1,91,65,00,770 खुराक दी जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



