कोविड टीकाकरण : देश में एक करोड़ से अधिक लोगों को लगी एहतियाती खुराक, सरकार ने दी जानकारी

Summary :

देश में कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा एहतियाती खुराक या तीसरा टीका देने में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है

देश में कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा एहतियाती खुराक या तीसरा टीका देने में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। सरकार देश में एक करोड़ से अधिक लोगों को एहतियाती खुराक लगा चुकी हैं। केंद्र सरकार के कोविन पोर्टल के अनुसार, अब तक फंट्रलाइन वर्कर्स हेल्थकेयर वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के बीच कुल 1,02,90,374 ऐहतियाती खुराकें दी गई हैं। 
स्वास्थय मंत्री ने किया ट्वीट 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान लगातार नई ऊंचाईयां छू रहा है। केवल 19 दिनों में, स्वास्थ्य देखभाल और फंट्रलाइन कार्यकर्ताओं और 60 प्लस से ज्यादा उम्र के पात्र लोगों को 1 करोड़ से ज्यादा एहतियाती खुराक दी गई है। एहतियात के तौर पर खुराक देने का अभियान 10 जनवरी से पूरे देश में शुरू हो गया।


स्वास्थय मंत्रालय ने जारी करें आकड़ें 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को ताजा अपडेट के अनुसार, स्वास्थ्य कर्मियों को कुल 30,80,268 एहतियात की खुराक दी गई है, जिसमें से 32,72,230 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को और 39,88,944 उपरोक्त 60 के लिए दी गई। भारत ने अब तक 15 से 18 आयु वर्ग के बीच कुल 4,43,89,137 टीके की पहली खुराक दी है। बीते 24 घंटों में 57 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 164.44 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

Desk Team