कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन जारी है। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 559 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 17,656 हो गए। कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही हो रही है। कोरोना वैश्विक महामारी ने अब राष्ट्रपति भवन में भी दस्तक दे दी है।
राष्ट्रपति भवन परिसर में काम करने वाले एक सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके बाद उसके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया गया, निगेटिव आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के आवश्यक दिशा-निर्देशों के मुताबिक 125 परिवारों को एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है।
कोरोना वायरस के प्रकोप देश में जारी है। यहां इस वायरस से निपटने की दिशा में राहत भरी खबर देते हुए सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में अब संक्रमण के मामले दोगुने होने की दर धीमी होकर 7.5 दिन हो गयी है।एक पखवाड़े में 59 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
इस बीच कुछ राज्यों ने अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान को थामने के लिए लॉकडाउन की कुछ पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की है, वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक ने दिल्ली की तरह तीन मई तक कोई ढील नहीं देने का फैसला लेकर कड़े प्रतिबंध जारी रखने को प्राथमिकता दी है।
तेलंगाना राज्य ने लॉकडाउन को सात मई तक बढ़ाने का सुझाव दिया है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च को 14 अप्रैल तक बंद की घोषणा की थी जिसे बाद में तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



