रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति सभी देशों को प्रभावित करेगी, लेकिन भारत की रक्षा खरीद पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। रक्षा खरीद प्रक्रिया के प्रारूप, 2020 को जारी करने के मौके पर, सिंह ने कहा कि अगले दो से पांच महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है।
कमलनाथ के इस्तीफे पर BJP नेता सिंधिया बोले-सच्चाई की फिर हुई विजय
जब सिंह से पूछा गया कि क्या वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस महामारी से रक्षा खरीद प्रक्रिया प्रभावित होगी, तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सभी देशों पर वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति का प्रभाव पड़ेगा।
हालांकि मुझे लगता है कि भारत की रक्षा खरीद पर वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति का शायद ही कोई प्रभाव होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस संभावना से इंकार नहीं कर सकते हैं कि अगले 2 से 5 महीनों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



