इस बच्ची ने कोरोना से बचने के लिए बनाया यह शानदार जुगाड़, लोगों ने की जमकर तारीफ

Summary :

कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया ग्रस्ति हो गई है। डॉक्टर्स,नर्सेस और प्रशासन कोरोना वायरस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसमें पूरा सहयोग हर देश के नागरिक दे रहे हैं। देश के हर नागरिक

कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया ग्रस्ति हो गई है। डॉक्टर्स,नर्सेस और प्रशासन कोरोना वायरस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसमें पूरा सहयोग हर देश के नागरिक दे रहे हैं। देश के हर नागरिक ने अब अपने आपको घरों में लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही एक दूसरे से अब लोग सोशल डिस्टेंस बना कर रख रहे हैं। 
रविवार को जनता कर्फ्यू का पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से पालन करने की अपील की है। लोगों को सजग करते हुए कोरोना से बचने के लिए सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक बच्ची ने बहुत ही बेहतरीन जुगाड़ किया है। जिससे कि लिफ्ट के बटन लोग ना छू सकें। इस बच्ची के जुगाड़ की जमकर तारीफ सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं। 
है ना कमाल?
यह बच्ची नोएडा की रहने वाली है जिसने लिफ्ट में यह जुगाड़ किया है। इस बच्ची ने ऐसा इसलिए किया है ताकि लिफ्ट के बटन लोग न छुएं। लिफ्ट के पैनल के ठीक ऊपर बच्ची ने एक थर्माकॉल चिपका दिया है और उसमें टूथपिक्स बहुत सारी लगा दी है। 

लिफ्ट के बटन दबाकर लोग इन टूथपिक्स के सहारे अपने आपको कोरोना वायरस के संपर्क से आने से बचा सकते हैं। साथ ही एक छोटा सा डस्टबीन पैनल के नीचे प्लास्टिक का लगाया है। ऐसा इसलिए किया है ताकि लोग यूज की गई टूथपिक्स को डाल दें। ऐसा करने से इधर-उधर फैलेंगी नहीं। 
यह जुगाड़ पॉपुलर हो गया है

सर मस्त है आइडिया

स्मार्ट किड्स

Desk Team