Tamil Nadu: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के ‘सनातन धर्म का खात्मा’ वाले बयान पर विवाद काफी बढ़ गया है। अब तक इस बयान पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। इसी बीच उदयनिधि के विवादित बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी कमेंट आया है। धीरेंद्र शास्त्री ने उदयनिधि को ‘रावण के खानदान के लोग’ कहा है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा…..
आपको बता दें धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “रावण के खानदान के लोग हैं। अगर ऐसा भारत में रहने वाले किसी भारतीय ने कहा तो भारत में रहने वाले समस्त सनातनियों के दिल पर उन्होंने चोट पहुंचायी है। यह राम का देश है और राम के देश में जब तक इस भूमि पर सूर्य और जल रहेगा तब तक सनातन रहेगा। ऐसे लोग बहुत आए और चले जाएंगे। ऐसे जानवरों को जवाब नहीं देना चाहिए.”’सनातन धर्म’ पर विवादास्पद बयान को लेकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली पुलिस में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं। ये शिकायतें सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल और हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता ने दायर की है।
उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर दिया बयान
दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का सनातन पर दिया वो बयान है जिसको लेकर पर सियासी दलों के निशाने पर आ गए इसके बावजूद वो अपने बयान पर कायम हैं। उदयनिधि ने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी जिसके बाद ये मुद्दा गरमा गया है।


Download Android App
Download iOS App



