भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्र्पति द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन शुरू हो चुका है और जानकारी के मुताबिक मुर्मू शुक्रवार को सिक्किम के दौरे पर जाने वाली है । राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी की यह पहली यात्रा होगी ।
शुक्रवार को सिक्किम का दौरा करेंगी मुर्मू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम में यात्रा के दौरान गंगटोक में कई आधिकािरक कार्यक्रमों में पूर्ण रूप से शामिल होगी ।सिक्किम यात्रा खत्म होने के बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी । आपकों बता दें कि दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मुर्मू दक्षिणी सिक्किम का भी दौरा कर सकती है।
मिजोरम से सिक्किम पहुचेंगी द्रौपदी मुर्मू
मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिजोरम की राजधानी आइजोल में इस समय मौजूद है और शुक्रवार को सिक्किम पहुंचने का औपचारिक प्लॉन है। सिक्किम में द्रौपदी राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर नवनिर्मित LANE वाली सुरंग सहित कुछ सड़कों और संस्थानों का जायजला लेंगी और शिलान्यास करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



