बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस पिछले कुछ दिनों से अपने भाईजान की सुरक्षा को लेकर टेंशन में है। जब से ये खबर बाहर आई है कि सलमान खान की जान खतरे में है, हर कोई एक्टर की सुरक्षा को लेकर घबराया हुआ है। आपको बता दे, अब तक कई बार सलमान की जान लेना का प्लान बन चूका है। वही कई बार गैंगस्टर्स की ओर से खुलेआम सलमान खान को धमकी दी गई है।

हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान को भी गोलियों से भूनकर मारने की धमकी दी गई थी। एक्टर के पिता सलीम खान को एक खत मिला था जिसे देखने के बाद उन्होंने पुलिस में अपनी कंप्लेंट फाइल की। हालांकि पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और सलमान की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई।

इसके बाद इस केस में और भी कई खुलासे हुए। वही अब एक नई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो अब सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी जाएगी। आपको बता दे, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिले धमकी भरे पत्र के बाद राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है।

बता दें की किसी भी शख्स को सिक्योरिटी कवर दिए जाने का फैसला, उस स्टेट का इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेता है और इस रिपोर्ट से ये पता लगाया जाता है की उस शख़्स को कितना ख़तरा है? रिपोर्ट के आधार पर ही सिक्योरिटी प्रोवाइड जाती है।

ऐसे में अब सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। जिसका मतलब है कि अब एक्टर के साथ 4 हथियारों से लैस सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटे रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



