Election Commission का कांग्रेस को जवाब, कहा- आपका आरोप बेबुनियाद

Summary :

Election Commission: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी पिछड़ गई है, जबकि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा विधानसभा की मतगणना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस पर चुनाव आयोग ने अपना जवाब द‍िया है। Highlights Election Commission का कांग्रेस को जवाब आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लगाया था आरोप Election Commission का कांग्रेस को दिया जवाब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के आरोपों पर अब…

Election Commission

Election Commission: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी पिछड़ गई है, जबकि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा विधानसभा की मतगणना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस पर चुनाव आयोग ने अपना जवाब द‍िया है।

Highlights

  • Election Commission का कांग्रेस को जवाब
  • आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लगाया था आरोप

Election Commission का कांग्रेस को दिया जवाब

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के आरोपों पर अब चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 25 राउंड की मतगणना हर पांच मिनट में अपडेट की जा रही है, जो मतगणना प्रक्रिया के तेजी को दर्शाती है। ऐसे में आयोग गैर-जिम्मेदाराना, निराधार और बिना सोचे-समझे गलत बयानी करने के आपके आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

कांग्रेस ने हरियाणा के चुनाव नतीजों में हो रही देरी का लगाया बड़ा आरोप, EC  ने दिया करारा जवाब - Congress claims delay in Haryana results, EC hits back  calling the accusations

आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

आयोग(Election Commission)ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने में देरी के उनके बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। आपके ज्ञापन में हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी के बारे में भी कोई तथ्य नहीं है। निर्धारित मतगणना केंद्रों पर नियमों के तहत मतगणना की जा रही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पूरी मतगणना प्रक्रिया नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और माइक्रो-पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हो रही है।

Election 2024: 'अधूरी हसरतों का इल्जाम...' EVM पर उठ रहे सवालों का CEC ने  दिया शायराना जवाब - election dates anounced in a poetic style chief  election commission rajiv kumar recited poems

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लगाया था आरोप

दरअसल, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कहा था, कई सीटों पर 11 राउंड की गिनती हो चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट और सभी टीवी चैनलों पर केवल 5 या 6 राउंड की गिनती के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं। भाजपा खेल खेल रही है, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। जनादेश हमारे पक्ष में आने वाला है।

Is BJP trying to build pressure?': Congress flags 'slow' assembly poll  results data on ECI website | Latest News India - Hindustan Times
हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, भाजपा 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta