ट्वीटर के मालिक एलन मस्क ने बीते दिनो एक बार फिर ट्वीटर का लोगो को चेंज कर दिया है। मस्क ने एक्स नाम से ट्वीटर का नया लोगो डिजाइन किया है। उन्होंने अपनी कई सर्विसेज में एक्स नाम के सिंबल को एड किया है। इस बीत मस्क अपने कारोबार को बढाने की कोशिश कर रहे है ।
मोटर व्हीकल के कारोबार को बढ़ाने में लगे मस्क
मस्क भारत में अपने मोटर व्हीकल के कारोबार को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बिजनेस के लिए मस्क ने एक एसा आफिस लीज पर लिया है जिसका एक महीने का किराया है। करीब 12 लाख रुपए है। बता दें एलन मस्क की टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों को बेचने के सिलसिले में आफिस लीज पर लेने का फैसला किया है वाणिज्य और उद्योग मंत्री से मुलाकात करने के बाद कंपनी ने ये कदम उठाया है।
टेस्ला ने पांच साल के लिए लीज पर लिया ऑफिस
टेस्ला की भारतीय सहायक कंपनी की ओर से पांच साल के लिए ऑफिस के लिए लीज पर स्थान लिया गया है। टेस्ला की सहायक कंपनी ने पंचशील बिजनेस पार्क में बी विंग की पहली मंजिल पर 5,580 वर्ग फुट कार्यालय स्थान लिया है। यह डील टेबलस्पेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुई है।
1 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगा किराया
बताया जा रहा है कि इसका किराया 1 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगा और दोनों कंपनियां के बीच तय हुआ है कि हर साल 5 प्रतिशत की बढोतरी से किराया बढाया जाएगा। 36 महीने की लॉक-इन अवधि पर ये सहमती हुई हैं। यह कंपनी अगर चाहे तो पांच साल के लिए और लीज बढ़ा सकती है।
ऑफिस के एक महीने का किराया 12 लाख रुपए
इस आफिस के किराये को लेकर रियल एस्टेट एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स ने एक रिपोर्ट शेयर की है जिसमें इस डील का पुरा ब्योरा है। रिपोर्ट के मुताबिक
टेस्ला 60 महीने के लिए जगह पट्टे पर लेने के लिए 11.65 लाख रुपये का मासिक किराया और 34.95 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करेगी। इसका कुल साइज 10,77,181 वर्ग फुट है। यह पुणे इंटरनेशनल हवाई अड्डे से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है।
भारत सरकार टैस्ला को लेकर ले सकती है बड़ा फैसला
इसी तरह एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार टेस्ला के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं खासकर चीन के आपूर्तिकर्ताओं को देश में निर्माण की अनुमति दे सकती है। हालांकि सरकार ने इसे लेकर कोई इच्छा जाहिर नहीं की है। बता दें कि टेस्ला ने 2019 में बेंगलुरु में अपनी भारतीय सहायक कंपनी को रजिस्टर्ड किया था। इसके अलावा, देश में इलेक्ट्रिक वाहन और ईवी बैटरी बनाने के लिए एक कारखाना बनाने की योजना भी बनाई थी। इस आफिस को लेकर यही कहा जा रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन की बैट्रीयों को बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
इलेक्ट्रिक कारों के बिजनेस के लिए एलन मस्क ने रेंट पर लिया ऑफिस, मंथली रैंट है इतना महंगा
Summary :
ट्वीटर के मालिक एलन मस्क ने बीते दिनो एक बार फिर ट्वीटर का लोगो को चेंज कर दिया है। मस्क ने एक्स नाम से ट्वीटर का नया लोगो डिजाइन किया है। उन्होंने अपनी कई सर्विसेज में एक्स नाम के सिंबल को एड किया है। इस बीत मस्क अपने कारोबार को बढाने की कोशिश कर रहे है ।


Download Android App
Download iOS App



