इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है सम्मेलन का आज दूसरा दिन है जिसमें जो बाईडन शिरकत करने पहुंचे इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बच गए इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उन्हें थाम लिया। दोनों नेता बाली में एक मैन्ग्रोव जंगल का दौरा करने पहुंचे थे। और उसी समय सीढ़ियों पर जो बाइडेन का पैर अटक गया था जिसके बाद वो गिरते गिरते बचे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने राष्ट्रपति जो बाइडेन का हाथ थाम लेने के चलते वह गिरने से बच गए। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लड़खड़ाए हो इसके पहले भी वो कई बार वे लड़खड़ाए हैं।
पहले भी लड़खड़ाए है बाइडेन
पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो वायरल हुआ था। बाइडेन विमान की सीढ़ियां चढ़ते वक्त तीन बार लड़खड़ा गए थे। इस दौरान वे चीढ़ियां चढ़ते हुए तीन बार गिरे भी थे। हालांकि, उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई थी। एयर फोर्स वन में चढ़ते वक्त बाइडेन का पैर सीढ़ियों पर फिसल गया था।
G-20 Summit: सीढ़ियों पर लड़खड़ाए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने बचाया
Summary :
इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन चल रहा है सम्मेलन का आज दूसरा दिन है जिसमें जो बाईडन शिरकत करने पहुंचे इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बच गए इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उन्हें थाम लिया।


Download Android App
Download iOS App



