महंगाई की मार से दिन-प्रतिदिन आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई आज से आम जनता को और भी ज्यादा सताने वाली है।आज से जरूरत की सभी चीजों के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे – दही , पनीर ,चावल आदि चीजों के दाम बढ़ाये जा सकते है। सरकार ने इन सभी वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी कॉउन्सिल की बैठक में कई चीजों को पहली बार जीएसटी के दायरे में शामिल किया।
सरकार ने इन चीजों पर 5 फीसदी की दर लगाई
प्री-पैकेज्ड फूड यानी दूध , दही , लस्सी की कीमत बढ़ाई जाएगी। मछली के रेट में भी इजाफा होगा। सरकार ने इन चीजों पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी दर लगाएगी । पहले यह सभी चीज जीएसटी दर से बाहर थी लेकिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता बैठक में इन चीजों को भी जीएसटी के दायरे में शामिल किया गया।
अस्पतालों में इलाज भी होगा महंगा
अस्पताओं में इलाज के लिए अब लोगों को और भी ज्यादा पैसा खर्चा करना होगा। आईसीयू के बाहर के कमरों एक दिन का किराया 5000 रूपये होता है। उसपर भी 5 फीसदी की दर से जीएसटी वसूली जाएगी। इसके साथ ही स्टेशनरी के सामान पर भी जीएसटी बढ़ाई जाएगी। स्टेशनरी की चीजों पर जीएसटी दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



