आज चुनाव आयोग ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 1 दिसम्बर और दूसरे चरण के लिए 5 को वोट डाले जाएंगे। राज्य में मतगणना 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ होगी।
चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
जेपी नड्डा ने किया एक बाद एक कई ट्वीट
वही, अब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा – चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से गुजरात में पुनः डबल इंजन की सरकार बनाएगी और आगामी 5 वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी।

नड्डा ने चुनाव में जीत का किया दावा
इसी के साथ उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए जनता का उत्साह चरम पर है। इसलिए विपक्ष हताश है। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा जमीन पर हुए कार्य इसकी तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। बता दें, गुजरात चुनावों की तारीख का एलान होने से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि “भारत का चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्थान है। यह निष्पक्ष चुनाव कराता है, इसमें गांधी जी के तीन बंदर भी दिखाए गए हैं।”
कांग्रेस के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए चुनाव आयुक्त ने कहा कि कार्यवाई और परिणाम वास्तव में शब्दों से अधिक जोर से बोलते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं आपको यह समझाने की कितनी कोशिश करता हूं, महत्वपूर्ण हैं कार्य और हमारे सही परिणाम। परिणामों से पता चला है कि जो गंभीर हैं उन्हें आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App



