अगले साल हज यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के ऑनलाइन आवेदन गुरूवार से स्वीकार किए जायेंगे और यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। हज कमेटी ने बुधवार को यह घोषणा की।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि हज यात्रा पूरी तरह से सब्सिटी से मुक्त होगी। इस साल के आरंभ में केंद्र सरकार ने सब्सिटी को खत्म कर दिया था।
हज यात्रा पर मक्का में शैतान को पत्थर मारने के पीछे है ये मज़हबी कहानी !
यहां हज हाऊस में नकवी ने कहा कि 2019 में हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू होगी और 17 नवंबर तक चलेगी।
उन्होंने कहा कि जल्द शुरू करने के पीछे प्रक्रिया को सहज बनाना और हज यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।
नकवी ने कहा कि हज यात्रियों को ले जाने के लिए एयरलाइन्स को चुनने के लिए निविदा प्रक्रिया नवंबर तक पूरी की जायेगी और मक्का एवं मदीना में ठहरने संबंधी प्रक्रिया दिसंबर-जनवरी तक पूरी कर ली जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



