Coronavirus से निपटने के लिए साथ मिलकर काम कर रही है केंद्र और दिल्ली सरकार : हर्षवर्धन

Summary :

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार समन्वय के साथ काम कर रही है। अगर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते हैं तो उससे निपटने के लिए सरकार पहले से तैयार रहेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की। इस दौरान उपराज्यपाल अनिल बैजल भी मौजूद थे। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार समन्वय के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली सरकार से आइसोलेशन वार्डों, संगरोध सुविधाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता, संपर्क ट्रेसिंग और अन्य सावधानियों को लेकर चर्चा की।
हर्षवर्धन ने कहा कि अगर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते हैं तो उससे निपटने के लिए सरकार पहले से तैयार रहेगी। 18 जनवरी को हमने 7 हवाई अड्डों पर सार्वभौमिक स्क्रीनिंग शुरू की और अब 30 हवाई अड्डों को स्क्रीनिंग के तहत रखा गया है। अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों को हवाई अड्डों पर जांच की जा रही है। अब तक 8,74,708 यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सेंसेक्स में भारी गिरावट को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

हर्षवर्धन ने कहा कि हमने अपने वैज्ञानिकों और प्रयोगशालाओं को ईरान भेजा है, जब हमें कस्टम क्लीयरेंस मिल जाएगा तब वे काम करना शुरू कर देंगे। अभी हम वहां से नमूने ला रहे हैं और जब उस नमूने की रिपोर्ट नकारात्मक आएगी, तो हम उन्हें वापस लाएंगे।
बता दें चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर विश्व के लगभग 100 देशों में फैल चुकी है। इस वायरस का प्रकोप अब भारत में भी दिखना शुरू हो गया है । सोमवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से एक-एक मामला सामने आने के बाद भारत में करोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। 

Desk Team