Haryana Election Result 2024 : जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी Vinesh Phogat ने दर्ज की जीत

Summary :

Haryana Election Result 2024 : हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज कर ली है। विनेश फोगाट ने भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 6,015 वोटों से हरा दिया है। Haryana Election Result 2024 : जुलाना से Vinesh Phogat ने दर्ज की जीत चुनाव आयोग के मुताबिक, विनेश फोगाट( Vinesh Phogat) को 65,080 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिले हैं। जुलाना सीट से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने खुशी जाहिर की।विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि…

Haryana Election Result 2024 : हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज कर ली है। विनेश फोगाट ने भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 6,015 वोटों से हरा दिया है।

Haryana Election Result 2024 : जुलाना से Vinesh Phogat ने दर्ज की जीत

चुनाव आयोग के मुताबिक, विनेश फोगाट( Vinesh Phogat) को 65,080 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिले हैं। जुलाना सीट से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने खुशी जाहिर की।विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह जुलाना के लोगों का प्रेम था। उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ी और उसे जीता भी। लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे अगले पांच साल कायम रखूंगी। यह हर उस महिला की लड़ाई है, जिसने अकेले दम पर लड़ी है।

Julana election result 2024 live updates Vinesh Phogat win trail Julana Election result 2024: राजनीति के अखाड़े में विनेश फोगाट की पहली जीत, भाजपा कैंडिडेट को पछाड़ा, हरियाणा न्यूज़

वहीं, हिसार के हांसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना ने जीत हासिल की है। विनोद भयाना ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हांसी की जनता को देता हूं। हमारे साथ व्यापार मंडल के साथ-साथ अन्य संगठन भी जुड़े, जिसका फायदा हमें मिला और जबरदस्त जीत हासिल की। अब हांसी को जिला बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।उधर बवानीखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी कपूर सिंह ने जीत दर्ज की है। कपूर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे यहां से जीत दिलाई है।

Haryana Election Result 2024 : बता दें कि भिवानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ ने चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी जीत के बाद कहा कि मैंने बार-बार आपसे कहा था कि बाउंड्री लाइन खाली है और मैं चौथी बार जीत दर्ज करने जा रहा हूं। मुझे भिवानी विधानसभा की जनता का आशीर्वाद मिला है। मेरे लिए भिवानी में मुकाबले नाम की कोई चीज नहीं थी। हम अब चौकों को छक्के में बदल देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी काम पेंडिंग पड़े हैं, मैं सबसे पहले उन कामों को पूरा करूंगा और मंत्री की बात ऐसी है कि इस पर फैसला पार्टी नेतृत्व को करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar