Hemant Soren को जमानत मिलने पर बंगाल की CM Mamata Banerjee ने जताई खुशी

Summary :

Hemant Soren : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोरेन ( Hemant Soren ) को जमानत मिलने पर खुशी जताई है। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारखंड के एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के कारण इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। मैं बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह तुरंत अपनी सार्वजनिक गतिविधियां शुरू कर देंगे। हेमंत, हमारे बीच आपका स्वागत है।’’ Hemant Soren, an important tribal leader, and Chief Minister of Jharkhand, had to resign because of a case, but…

Hemant Soren
Hemant Soren : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोरेन ( Hemant Soren ) को जमानत मिलने पर खुशी जताई है। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘झारखंड के एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के कारण इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। मैं बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह तुरंत अपनी सार्वजनिक गतिविधियां शुरू कर देंगे। हेमंत, हमारे बीच आपका स्वागत है।’’


Highlights:
  • झारखंड उच्च न्यायालय ने धनशोधन मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को जमानत दी
  •  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताते हुए अपने 'एक्स' पर लिखा-'स्वागत है'
  • कुल 5 महीने बाद हुए रिहा, 31 जनवरी 2024 को किया गया था अरेस्ट

     

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। अब उनकी कुल 5 महीने बाद उनकी रिहाई होने जा रही है।


 
इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को जमानत दे दी। 
अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था।

अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं – Hemant Soren के वकील

सोरेन ( Hemant Soren ) के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सोरेन को जमानत दे दी गई है। अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहाई के दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। Hemant Soren (48) वर्तमान में बिरसा मुंडा जेल में थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News