पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को कहा कि टीका लेने में झिझक कोविड महामारी पर काबू पाने में अब सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने सभी वयस्कों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने का आग्रह किया। पूनावाला ने कहा कि वैक्सीन उद्योग ने देश के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “आज राज्यों के पास 20 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मैं सभी वयस्कों से जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह करता हूं। इस महामारी पर काबू पाने में वैक्सीन लेने में हिचकिचाहट अब सबसे बड़ा खतरा है।”
एक सूत्र ने कहा कि भारत द्वारा वैक्सीन मैत्री के तहत अक्टूबर 2021 से टीकों का निर्यात फिर से शुरू करने के बाद संभावना है कि कंपनी कोवैक्स कोविड के टीकों की आपूर्ति भी शुरू करेगी। भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) के आदर्श वाक्य के अनुरूप कोविड से लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अक्टूबर से शुरू होने वाली चौथी तिमाही में वैक्सीन मैत्री के तहत वैक्सीन निर्यात फिर से शुरू किया।
भारत ने अप्रैल में कोविड की दूसरी लहर के बीच टीके के निर्यात को रोक दिया था। इस बीच, भारत के कोविड 19 टीकाकरण कवरेज ने 114 करोड़ लैंडमार्क को पार कर लिया है। बुधवार को शाम 7 बजे तक 65 लाख से अधिक वैक्सीन खुराक दिए जा चुके थे। भारत में कोविड के मामले तेजी से घटते जा रहे हैं। देश में बुधवार को एक दिन में 10,197 नए कोविड मामले और 301 मौतें दर्ज की गईं।


Download Android App
Download iOS App



