केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीर सावरकर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें क्रांतिकारियों के मुकुटमणि बताते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज स्व. वीर सावरकर की 54 वीं पुण्यतिथि है।
अमित शाह ने वीर सावरकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा,‘‘ क्रांतिकारियों के मुकुटमणि स्वातंत्रय वीर सावरकर जी मात्र एक व्यक्ति नहीं एक विचार है। देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का विचार, अपने शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण मातृभूमि को समर्पित करने का विचार। भारत की स्वतंत्रता में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वीर सावरकर जी के क्रांतिकारी विचारों से घबरा कर अंग्रेजों ने न सिर्फ उन्हें कालापानी की सजा दी बल्कि दो आजीवन कारावास की सजा पाने वाले वो एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी बने। अस्पृश्यता के विरुद्ध और दलित समाज के हितों की वो एक प्रखर आवाज बने। ऐसे उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त को कोटि-कोटि नमन।’


Download Android App
Download iOS App



