केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 दिसंबर को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक रात बिताएंगे। मीड़िया रिपोर्टस के अनुसार शाह 4 से 5 दिसंबर के बीच राजस्थान की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान बीएसएफ कर्मियों के साथ रहेंगे। गृह मंत्री चार दिसंबर को जैसलमेर जाएंगे और क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों से मुलाकात करेंगे।
शाह की जैसलमेर यात्रा पहली बार वहां मनाए जा रहे बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह के तहत हो रही है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का 57वां स्थापना दिवस इस बार दिल्ली से बाहर जैसलमेर में आयोजित होने जा रहा है।
BSF की नाइट पेट्रोलिंग पर करीब से रखेंगे नजर
मीड़िया रिपोर्टस के मुताविकशाह चार दिसंबर को जैसलमेर पहुंचकर देश की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा करेंगे और बीएसएफ जवानों द्वारा रात में की जा रही गश्त पर करीब से नजर रखेंगे। वह क्षेत्र में एक सीमा चौकी पर बीएसएफ जवानों के साथ एक रात भी बिताएंगे। यह पहला मौका होगा जब गृह मंत्री सीमा के पास बीएसएफ जवानों के साथ रात बिताएंगे।
1 दिसंबर 1965 को हुई थी BSF की स्थापना
गृह मंत्री 5 दिसंबर की सुबह बीएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर जयपुर के लिए रवाना होंगे। बीएसएफ पहले अपना स्थापना दिवस दिल्ली में मनाती थी। 1 दिसंबर 1965 को स्थापित BSF पर भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है।
बीजेपी के सांसदों-विधायकों संग करते सकते हैं बैठक
BSF कश्मीर घाटी में घुसपैठ विरोधी भूमिका, उत्तर पूर्व क्षेत्र में उग्रवाद विरोधी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में नक्सल विरोधी अभियान और पाकिस्तान एवं बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ एकीकृत जांच चौकियों की सुरक्षा में भी भूमिका निभा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अपने दो दिन के जयपुर दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्य समिति और सांसदों, विधायकों, जिला प्रमुखों, पंचायत समिति के सदस्यों और प्रधानों सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता भी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



