केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर (एनईएसएसी) का संभवत दौरा करेंगे और इलाके में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। एनईएसएएसी अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) और पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) का संयुक्त उपक्रम है जो उन्नत अंतरिक्ष प्रोद्यौगिकी की सहायता मुहैया करा क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया को गति देने में मदद करता है।
एनईसी का चेयरमैन होने के नाते गृहमंत्री एनईएसएसी सोसायटी के भी अध्यक्ष हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 17 जुलाई को शाह के एनईएसएसी आने और कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की उम्मीद है। सभी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारियों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव के सिवन भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वह एनईएसएसी की कार्यकारी परिषद् के अध्यक्ष हैं।
शाह ने पिछले शिलांग दौरे के दौरान एनईएसएसी की बैठक की अध्यक्षता की थी और कुछ कार्ययोजना लागू करने को कहा था। अधिकरियों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि गृह मंत्री द्वारा दिए गए कार्य की समीक्षा की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



