लॉकडाउन पर गृह मंत्री ने जनता को दिलाया भरोसा, कहा-नहीं रहेगी आवश्यक वस्तुओं की कमी

Summary :

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया। PM मोदी ने कहा कि यह एक तरह से कर्फ्यू ही है।

कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया। PM मोदी ने कहा कि यह एक तरह से कर्फ्यू ही है। यह जनता कर्फ्यू से थोड़ा ज्यादा सख्त है। कोरोना से लड़ने के लिए उठाया गया यह कदम बहुत आवश्यक है।

इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सभी को मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ना है। शाह ने यह भरोसा भी दिलाया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी। केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर पूरा प्रयास कर रही है।

अमित शाह ने एक और अन्य ट्वीट कर कहा इस समय सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करना बेहद जरूरी है। हम इसे सुनिश्चित कर रहे हैं? उन्होंने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक की तस्वीर भी पोस्ट की। इस तस्वीर में, प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री कोरोनावायरस से बचाव के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार कुछ दूरी में बैठे नजर आ रहे हैं।

Desk Team