कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने अब पूरी दुनिया को उथल-पुथल कर दिया है। कोरोना जैसे जानलेवा वायरस की वजह से पूरा जनजीवन बिगड़ गया है। लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में ही कैद हुए बैठे हैं। वहीं सड़कों पर भी पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। शादी समारोह जैसे आयोजनों को रद्द करके आगे की तारीख को करने की सलाह दी गई है।
ऐसे में कई लोगों ने तो शादियों को टाल दिया है लेकिन इनमें कुछ नाम ऐसे भी शामिल हैं जो कुछ अलग तरह से भी अपना ब्याह रचा रहे हैं। हाल ही में एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। जहां पर लॉकडाउन के चलते बारात ले जाना थोड़ा मुश्किल जरूर था,मगर बावजूद इसके दूल्हा-दुल्हन ने ऑनलाइन निकाह कर लिया है। वहीं काजी ने भी वीडियो कांफ्रेेंसिंग के माध्यम शादी पूरी करवाई है।

हो चुकी थी शादी की तैयारियां
दरअसल गाजियाबाद के साहिबाबाद के रहने वाले सैमुदुल हसन के बेटे दानिश रजा का निकाह पटना के समनपुरा निवासी मरहूम हाजी मुहम्मद अलाउद्दीन की बेटी सादिया नसरीन के साथ हुआ था। इन दोनों का 24 मार्च को निकाह होना था। शादी की तैयारियां काफी पहले से चल रही थी और लगभग पूरी भी हो गई थी।
#WATCH Bihar: ‘Nikah’ of a couple was performed through video conferencing in Patna yesterday, amid lockdown in the state due to #COVID19. pic.twitter.com/WtQaiZCuyH
— ANI (@ANI) March 24, 2020
इन्होंने शादी के लिए पटना के हारून नगर में कम्युनिटी हॉल बुक कर लिया था वहीं सभी मेहमानों और रिश्तेदारों को भी निमंत्रण भेजा जा चुका था। इसी बीच अब कोरोना वायरस की वजह से पटना और गाजियाबाद में लॉकडाउन हो गया। ऐसी स्थिति में निकाह करना तो सबसे ज्यादा मुश्किल हो गया था अब जल्दबाजी में दोनों परिवारों ने ऑनलाइन होकर निकाह करने का कर लिया था।

ऑनलाइन हुआ निकाह
दूल्हा अपनी बारात तो नहीं ले जा पाया,मगर ऑनलाइन के माध्यम निकाह संपन्न जरूर कर लिया। पटना में लैपटॉप की स्क्रीन के सामने दुल्हन सादिया नसरीन बैठी हुई थी,वहीं एक साइड दूल्हा दानिश रजा था।

काजी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे। वहीं काजी ने दो ग्वाहों के वहां मौजूद होने पर इनका निकाह करवा दिया। इस ऑनलाइन शादी के वक्त दोनों के परिवार वाले भी शामिल रहें और दूल्हा-दुल्हन को सभी लोगों ने ढेर सारी बधाइयां भी दी।


Download Android App
Download iOS App



