उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, होली जीवन और प्रकृति के उपहार का उत्सव है। यह हमारे संबंधों को सशक्त बनाने, क्षमा करने व विस्मृत करने तथा वसंत ऋतु में होने वाले एक नए आरंभ का स्वागत करने का समय है।होली के जीवंत रंग हमारी सांस्कृतिक विविधता की समृद्धि एवं हमारे लोगों के बीच आपसी भाईचारे की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस अवसर पर, आइए हम सभी अपने भाईचारे के बंधन को सशक्त करने और प्रकृति मां के साथ फिर से जुड़ने के लिए स्वयं को फिर से प्रतिबद्ध करें। रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां, प्रेम और सद्भाव लेकर आएगा।
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ह्लसमस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। होली रंगों, खुशियों और एकता का त्योहार है। यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, सामुदायिक सद्भाव, मेल- मिलाप और परंपरा को दर्शाता है। यह त्योहार समाज के सभी लोगों को साथ लाकर आपस में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।
बिरला ने होली के अवसर पर स्थानीय दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी पर बैठने वालों से खरीददारी करने की अपील करते हुए आगे कहा, हर वर्ग और व्यक्ति इन त्योहारों का आनंद उठा सकें, इसके लिए हम वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें। स्थानीय दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी पर बैठने वालों से खरीददारी करें। यह त्योहार सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और शांति से भर दे, हर एक देशवासी राष्ट्र-निर्माण की भावना से प्रेरित होकर आगे बढ़ें, इसी भाव के साथ आप सभी को होली की शुभकामनाएं।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मंगलवार को दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर होली का त्योहार मनाया। वहीं लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा में कैथूनीपोल स्थित अपने पैतृक निवास बिरला भवन पर लोगों के साथ होली खेलते नजर आएं।


Download Android App
Download iOS App



