विषय आधारित क्यू एस वैश्विक रैंकिंग के अनुसार मुंबई और दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) विश्व के शीर्ष 50 अभियांत्रिकी संस्थानों में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं।
आईआईटी बॉम्बे जहां 44वें स्थान पर है, वहीं आईआईटी दिल्ली 47वें स्थान पर है।
पिछले साल आईआईटी दिल्ली 61वें स्थान पर था जबकि आईआईटी बॉम्बे का स्थान 53वां था।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, ‘‘यह हमारे प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी संस्थानों के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है जिन्होंने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। यह हमारे शैक्षणिक संस्थानों में नवोन्मेष और शोध को प्रोत्साहित करने के हमारी सरकार के निरंतर प्रयास का परिणाम है।’’


Download Android App
Download iOS App



