आज यानि शुक्रवार को CJI रमणा के कार्यकाल का आखिरी दिन है और आज भारतीय न्यायलय एक अनोखा काम भी करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आज एन. वी. रमणा की अध्यक्षता के आखिरी दिन पर एन. वी. रमणा की अध्यक्षता वाली पीठ की कार्यवाही का वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
आज न्यायमूर्ति रमणा के कार्यकाल का अंतिम दिन
बता दें आज न्यायमूर्ति रमणा के कार्यकाल का अंतिम दिन है। न्यायालय की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है, “भारत के माननीय प्रधान न्यायाधीश के कार्यकाल के अंतिम दिन, माननीय प्रधान न्यायाधीश की अदालत की कार्यवाही का 26 अगस्त 2022 को साढ़े दस बजे से एनआईसी वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।” उच्चतम न्यायालय ने 2018 में संवैधानिक और राष्ट्रीय महत्व के मामलों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने की अनुमति देते हुए कहा था कि यह “सूरज की उस किरण की तरह है जो सबसे अच्छा संक्रमण नाशक है।”
केवल कुछ विशेष मामलों का सीधा प्रसारण किया जा सकता है – अदालत
शीर्ष अदालत ने कहा था कि एक पायलट परियोजना के रूप में केवल कुछ विशेष मामलों का सीधा प्रसारण किया जा सकता है जो संवैधानिक या राष्ट्रीय महत्व का दर्जा रखते। यहीं आपको बता दें CJI की अध्यक्षता वाली बेंच आज 5 मामलों में फैसला सुनाएगी औरसाथ ही साथ इन मामलों में चुनाव में फ्रीबीज, 2007 गोरखपुर दंगे, कर्नाटक माइनिंग, राजस्थान माइनिंग लीजिंग और बैंकरप्सी केस शामिल हैं। यहां खास बात ये है कि इन केसों की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



