हरियाणा के अंबाला शहर के बलाना गांव में एक ही परिवार के 6 लोग मृत पाए गए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक यह परिवार रात को खाना खा कर सोया था, लेकिन जब परिवार को कोई सदस्य नहीं उठा तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया जा रहा है कि आज सबसे छोटी बेटी का जन्म दिन था। वहीं घटनास्थल पहुंचे अंबाला के डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जांच जारी है।

बता दें कि ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश के इंदौर में हाल ही में सामने आई थी। यहां लोन देने वाले ऐप के जाल में फंस कर एक पूरे परिवार की मौत हो गई थी। ऑनलाइन ऐप के जरिए लोन से परेशान अमित यादव ने अपने परिवार की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App



