देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने शहर गुजरात गए हैं, ये वही गुजरात है जहां पीएम नरेंद्र मोदी का बचपन गुज़रा और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री भी बनाया। पीएम नरेंद्र मोदी मैं आज गुजरात के गांधीनगर में सेमीकॉन इंडिया 2023 के सम्मेलन को लेकर पूरे राज्य को संबोधित किया। यही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील कर लोगों से कहा की वे सेमीकॉन इंडिया 2023 प्रदर्शनी को देखने के लिए ज़रूर आए। इसके अलावा उन्होंने वहां आए निवेशकों का स्वागत भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज की हवा का रुख कुछ बदला हुआ सा है, ये सब आप लोगों की वजह से संपन्न हो पाया है। पीएम ने अपने भाषण इस बात पर ज़ोर दिया की 21वी सदी के भारत में आपके लिए अवसर ही अवसर है।
“डिजिटल बना भारत”
पीएम मोदी ने कहा की सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के साथ साथ उद्योग, विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के साथ संबंध अपडेट होते रहते हैं, जो की सेमिकॉन के माध्यम से हो पाएगा। उनका ये मानना है की संबंधों में तालमेल के लिए यह आवश्यक है। Semicon India कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएम मोदी ने बताया की भारत के डिजिटल क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण काफी तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने कहा की कुछ साल पहले तक इस क्षेत्र में भारत सिर्फ उभरता हुआ खिलाड़ी था, लेकिन आज वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में भारत की हिस्सेदारी कई गुना बढ़ चुकी है।
SEMICON इंडिया सम्मेलन का विषय जानकर उड़ जाएगा होश!
SEMICON इंडिया सम्मेलन में कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रमुख मौजूद रहेंगे। बता दें की इस सम्मलेन का विषय है ‘भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को उत्प्रेरित करना’ जिसमें यह भारत की सेमीकंडक्टर नीतियों को प्रदर्शित करता है। बता दें की ये सम्मेल गांधीनगर के महात्मा मंदिर में किया गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसमें “एएमडी आने वाले पांच सालों में भारत के अंदर400 मिलियन डॉलर का निवेश करने वाला है। इस सम्मलेन को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी सम्बोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



