राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को कहा कि भारत की वियतनाम के साथ द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी लगातार बढ़ रही है और वह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि में योगदान देगा।
भारत की वियतनाम के साथ लगातार बढ़ रही है द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी
श्री कोविंद ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वुंग दिन्ह ह्यू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में इस आशय के उद्गार व्यक्त किये।
प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में श्री कोविंद से मुलाकात की।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनकी द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी में राजनीतिक जुड़व से लेकर व्यापार और निवेश संबंधों, ऊर्जा सहयोग, विकास साझेदारी, रक्षा और सुरक्षा सहयोग और लोगों से लोगों के बीच संबंधों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
श्री कोविंद ने कहा कि भारत और वियतनाम अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा शासित एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, समृद्ध, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में योगदान करने के लिए आसियान के साथ काम कर रहे हैं। वर्ष 2018 में वियतनाम की अपनी यात्रा को याद करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने स्वयं वियतनाम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे मजबूत बौद्ध संबंधों सहित दो देशों के बीच प्राचीन सभ्यतागत आदान-प्रदान को देखा।
बहुपक्षीय मंचों पर भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के बारे में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर हमारे समन्वित प्रयासों ने अधिकांश विकासशील देशों को आवाज दी है।


Download Android App
Download iOS App



