रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि दुनिया में विकास व अन्य मसलों में भारत और चीन की अहम भूमिका है।
रक्षामंत्री ने कहा, ‘आज हम दोनों एक दूसरे की अहमियत व प्रभुत्व को मानने से इनकार नहीं कर सकते, खासतौर से एशिया और दक्षिणपूर्व एशिया में। एक दूसरे को सहयोग करना, बातचीत से सभी मसलों को हल करना और एकसाथ तरक्की करना वक्त की मांग है। क्योंकि 21वीं सदी को एशिया का युग माना जाता है।’
चिदंबरम का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा – रिजर्व बैंक के पूंजी ढांचे को सही करने की हड़बड़ी क्यों ?
सीतारमण अरुणाचल प्रदेश चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यहां दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सातवें रुतुम कामगो मेमोरियल व्याख्यानमाला के तहत ‘टुवार्डस ब्रिजिंग इंडो-चाइना रिलेशनशिप फॉर एन इमर्जिग एशिया’ विषय पर व्याख्यान दे रही थीं।
भारत और चीन के संबंध का दुनिया में हर चीज पर सीधा प्रभाव का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के साथ संबंध में सुधार लाने और टिकाऊ दोस्ताना संबंध बनाने की दिशा में काफी प्रयास कर रहे हैं, जिससे हालात में सुधार आया है।’


Download Android App
Download iOS App



