India Covid Update : पिछले 24 घंटे में आए दो हजार से कम नए केस, कल के मुकाबले ज्यादा हुई मौतें

Summary :

पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 21 हजार 530 रह गई है।

देश में लगातार कम हो रहे कोरोना महामारी के मामलों की खबर राहत देने वाली है। पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 21 हजार 530 रह गई है। वहीं कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 685 केस दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 4,30,16,372 हो गई है।

विश्व कोरोना : अब तक 61 लाख से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत, 47.71 करोड़ हुए मामले  

83 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,685 नए मामले सामने आए हैं जो कल की तुलना में 285 कम है। वहीं, 83 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,16,755 पर पहुंच गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 21,530 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 897 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।
182.55 करोड़ से अधिक दी जा चुकी है टीके की खुराक
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.33 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक 78.56 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 6,91,425 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। देश में अभी तक कुल 4,24,78,087 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 182.55 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं।

Desk Team