काबुल के करते परवां गुरुद्वारे पर कल हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने अफगानिस्तान में रह रहे 111 सिखों और हिंदुओं को वीजा दिया है।
सिरसा ने वीडीयो संदेश जारी कर गृहमंत्री का किया धन्यवाद
वरिष्ठ सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर अफगान सिखों और हिंदुओं को वीजा देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने अभार व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर एक वीडियों संदेश जारी किया है। उन्होंने ट्वीटर कर कहा, ‘‘अफगानिस्तान के 111 सिखों और हिंदुओं को तेजी के साथ ई-वीजा के लिए अमित शाह जी को धन्यवाद। इस मुद्दे को प्राथमिकता देने के लिए विदेश मंत्रालय को भी धन्यवाद।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को काबुल में करते परवां गुरुद्वारे पर कल हुए आतंकवादी हमले में एक अफगान सिख श्रद्धालु मारा गया था। इस्लामिक स्टेट खुरान आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आपको बता दे कि अफगानिस्तान में तालीबान शासित होने के बाद से ही इस्लामिक स्टेट आतंकी खुरासान लगातार अफगानिस्तान में अल्पसंख्यकों व नागरिकों को निशाना बना रहा हैं। पिछले दिनों खुरासान कई अफगानिस्तान में कई आत्मघाती हमले कर चुका हैं। जिसमें सैकंडो अफगान नागरिक मारे जा चुके हैं


Download Android App
Download iOS App



