कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में लगाई पाकिस्तान को लताड़, कही ये बड़ी बात

Summary :

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान को एक बार फिर भारत ने लताड़ा है। पाक की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के कश्मीर वाले राग पर भारत ने उसे आइना दिखाने का काम किया है

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान को एक बार फिर भारत ने लताड़ा है। पाक की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के कश्मीर वाले राग पर भारत ने उसे आइना दिखाने का काम किया है। भारतीय राजनयिक सीमा पुजानी ने पाक के झूठे दावों की पोल खोलते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क अपनी जनता के लिए खाने का इंतजाम ही कर ले यही काफी होगा।  
हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा 
Un :भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- झूठ फैलाने की  कोशिश सफल नहीं होगी - Un: India Slams Pakistan For Raking Up Kashmir Issue,  Pratik Mathur, Permanent Mission 
भारत के अल्पसंख्यकों पर खतरे की बात कहने वाले पाक को सीमा पुजानी ने सीधे लहजे में कहा कि उसे पहले अपना घर देखना चाहिए और जनता के लिए रोटी का इंतजाम करना चाहिए। सीमा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क में कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक आजादी से नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि पाक में इन अल्पसंख्यकों को खासकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।   
भारत ने कड़े तेवर 
India At UN Security Council: We Reject An Unwarranted Reference By The  Delegation Of Pakistan | भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान  को फिर लगाई लताड़, कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में जुल्म पर दिए गए बयान के जवाब में भारत ने कड़े तेवर ने जवाब दिया। भारतीय राजनयिक ने कहा कि पाक के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ अपने दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस मंच का दुरुपयोग करना चुना है। उन्होंने कहा कि पाक में हर रोज अल्पसंख्यकों, महिलाओं और विशेषकर हिंदू धर्म के लोगों पर जुल्म बढ़ते जा रहे हैं और वह दूसरों पर झूठे आरोप लगा रहा है।  
पाक के कच्चे चिट्ठे
भारतीय राजनयिक ने इसके बाद पाक के कच्चे चिट्ठे खोलने शुरू किए। सीमा पुजानी ने कहा कि पाक दूसरे देशों में आतंक फैलाने का काम करता है और बाद में शांति की बात बोलता है। सीमा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क हमेशा से आतंकियों का पनाहगार बना रहा है। उन्होंने कहा कि पाक कई सालों से हाफिज सईद, मसूद अजहर और ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों का पालन पोषण करता रहा।
 

Desk Team