भारत सरकार देश विरोधी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। नए आईटी कानून के तहत सरकार ने देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वाले लगभग 20 यूट्यूब चैनलों और 2 वेबसाइट पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी यूट्यूब चैनल और वेबसाइट कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित होते थे।
सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2 वेबसाइट्स और 20 यू-ट्यूब चैनलों को बंद करने के आदेश जारी किए। सूत्रों के मुताबिक अगले 48 घंटे में यूट्यूब को इन सभी वीडियो चैनल्स को बंद करना होगा, क्योंकि ये भारत की संप्रभुता और अखंडता को प्रभावित करता है।

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस की मदद से यह प्रोपोगैंडा फैलाया जा रहा था। इनमें ‘नया पाकिस्तान’ नाम का एक यूट्यूब चैनल था, जिसके YouTube पर दो मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर था। अधिकारियों के मुताबिक, ये चैनल कश्मीर, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध और अयोध्या जैसे मुद्दों पर ‘झूठी खबरें’ चला रहा था।
इस कॉन्टेंट को लेकर पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जानकारी दी, जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जांच की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह पहली बार है कि आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल भारत विरोधी प्रोपोगैंडा वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के लिए किया गया है।’
पीएम मोदी ने पांच मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने की मुलाकात
गौरतलब है कि सरकार ने इस साल फरवरी में ओटीटी, सोशल और डिजिटल मीडिया के लिए गाइडलाइंस बनाए थे। इन आईटी नियमों का विपक्ष ने भी विरोध किया था। नियमों के तहत सोशल मीडिया चलाने वाली कंपनियों फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब को भारत में अपने अधिकारी तैनात करने का निर्देश सरकार ने दिया था। ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए इन अफसरों से शिकायत की जा सके।


Download Android App
Download iOS App



