सोशल मीडिया फर्म्स को अपने प्लेटफॉर्म सैनिटाइज करने के निर्देश

Summary :

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी फर्जी खबरें प्रसारित हो रही हैं। ऐसे में सरकार ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अपने प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए वे उचित कदम उठाएं।

फेसबुक, गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब, ट्विटर, टिक-टॉक और शेयरचैट जैसी शीर्ष सोशल मीडिया कंपनियों को लिखित निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्लेटफॉर्म को इस बाबत सैनिटाइज (साफ) करें। 
एडवाइजरी में कहा गया है, ‘कोरोनावायरस का प्रकोप अब वैश्विक चिंता का विषय बन गया है और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि गलत सूचना के प्रसार और वायरस से संबंधित गलत डेटा साझा करने का एक चलन बन गया है, जिससे लोगों में दहशत पैदा हो रही है।’
 
सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी को जागरूकता अभियान शुरू करने के साथ-साथ ही कोविड-19 को लेकर प्रामणिक जानकारी को बढ़ावा देने को कहा है। 
सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से यह भी कहा कि वे यूजर्स को कोरोनवायरस के संबंध में झूठी खबरें अपलोड या प्रसारित न करने के लिए जागरूक करें। 
देश के शीर्ष साइबर कानून विशेषज्ञों में से एक पवन दुग्गल ने कहा, ‘साइबर अपराधियों के समूह दहशत फैला रहे हैं और भारत सरकार असहाय है।’

Shera Rajput