देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगामी समय में त्रिपुरा में दो-दिवसीय दौरा कर सकते है। बता दें कि त्रिपुरा में पूजा व अर्चना करने के लिए 29 नवंबर को यह मुख्य यात्रा कर सकते है।
त्रिपुरा का दौरा करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि धनखड़ का दिल्ली से अगरतला लगभग 10 बजकर 45 मिनट पर पहुंचने का कार्यक्रम है और उन्हें हवाई अड्डा पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा जिसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मंदिर का दर्शन के लिए त्रिपुरा के उदयपुर रवाना होंगे।

उदयपुर से वापस लौटने के बाद उनका राजभवन में दोपहर का भोजन करने और मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल से संक्षिप्त बातचीत करने का कार्यक्रम है। फिर, वह महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज का दौरा करेंगे, जिसका नाम त्रिपुरा के अंतिम राजा और 1947 में स्थापित उच्च शिक्षण संस्थान के वास्तुकार और संस्थापक के नाम पर रखा गया है और वह छात्रों से भी बातचीत करेंगे।

शाम को राज्य से वापस होने से पहले उपराष्ट्रपति यहां आयोजित हो रहे ‘सरस मेला’ का दौरा करेंगे, जिसका आयोजन ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों को बढ़वा देने और ग्रामीण त्रिपुरा की आर्थिक गतिविधियों का प्रदर्शन करने के लिए किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



