कोरोना वायरस को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में कहर जारी है। चीन से फैले इस महामारी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या भारत में लगाता बढ़ती जा रही है। देश में हालात बिगड़ने न पाएं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोरोना के खिलाफ लड़ई को सफल बनाने की अपील की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा।’’
उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए देशवासियों से नौ महत्वपूर्ण आग्रह किये थे। पीएम मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने पार्टी लाइनों से ऊपर उठते हुए लोगों से सुबह 7 से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया। रविवार सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा।
LIVE UPDATE :-
-औरंगाबाद में भी जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है यह पुरानी जीटी रोड और महाराजगंज रोड में लगभग ढाई हजार से ज्यादा व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जहां ताला लटका हुआ है।
-उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जनता कर्फ्यू के दौरान ब्रज के सभी मंदिर बंद है। गोवर्धन, वृंदावन की परिक्रमा बंद. मथुरा के बाजारों में पसरा सन्नाटा।
-दिल्ली केकश्मीरी गेट पर महाराणा प्रताप अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल पर वीरान जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है.
-मुंबई के मरीन ड्राइव में पूरी तरह जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है। मरीन ड्राइव पूरी तरह सुनसान पड़ा है। यह मुंबई का एतिहासिक रोड है जहां हमेशा लोगों की चहल-पहल रहती है।
-नवादा में जनता कर्फ्यू सफल होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में सड़कों पर सन्नाटा है। कहीं भी एक भी दुकान नहीं खुली है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक पर वीरानगी छाई है।
-पंजाब में करोना वायरस के पॉजिटिव मामलें लगातार सामने आ रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव से पूरे हालात की रिपोर्ट लेने के बाद ऐलान किया है कि पंजाब को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया जाएगा। इस दौरान पंजाब में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

-पूरे देश में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है ऐसे में जो लोग घर से बहार निकल रहे है। उन्हें दिल्ली पुलिसकर्मी फूल भेंट कर घर पर रहने और राष्ट्रव्यापी निरीक्षण करने का अनुरोध कर रहे है।


-जम्मू-कश्मीर में भी दिख रहा है जनता कर्फ्यू का असर। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और सड़कें खाली हैं।-दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिसकर्मी बांट रहे गुलाब
-उत्तर प्रदेश के कानपूर में जनता कर्फ्यू का दिखा असर। सुबह से ही लोग घरों से नहीं निकले लोग। ट्रेनें और रोडवेज सेवा बंद।
-बिहार के कई जिलों में जनता कर्फ्यू का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। गुलजार रहने वाली सड़कें पर सन्नाटा छाया हुआ है।

-तमिलनाडु के चेन्नई में जनता कर्फ्यू के मद्देनजर सुनसान पड़ी सडकें।

-देश भर में आज सुबह 7 बजे से जनता कर्फ्यू जारी है। वही महाराष्ट्र में इसका असर देखने को मिल रहा है। नागपुर में सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है।

-देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद है। तो वही दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। वही उत्तर प्रदेश में भी जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है।

-देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू जारी है। आईसीएमआर के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के मामले 315 आए हैं। असम के गुवाहाटी से दृश्य


Download Android App
Download iOS App



