इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का परिणाम मंगलवार की रात घोषित कर दिया गया, इसमें कुल 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किये हैं । वहीं 18 उम्मीदवारों को शीर्ष रैंक मिला है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार की रात यह जानकारी दी।
इस साल से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन साल में चार बार आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का मौका मिल सके। पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।अगले चरण की परीक्षायें अप्रैल और मई में होनी थी, लेकिन देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था। तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



