केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाथूराम गोडसे को ‘भारत का सपूत’ बताने वाले बयान पर राजनीति काफी गरमा गई है। बता दें गिरिराज सिंह के इस बयान राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने निशाना साधा है। सिब्बल ने कहा कि गिरिराज का बयान सरकार की मंशा को दिखाता है।
आरएसएस की सोच ही बीजेपी की सोच है-कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने कहा, आरएसएस स्वतंत्रता की लड़ाई में नहीं थी।आरएसएस की सोच ही बीजेपी की सोच है। जो कुछ गिरिराज सिंह ने कहा है, वो सरकार की मंशा को दिखाता है। ये सोच गांधी जी के आचरणों के खिलाफ है। ऐसा है तो सभी हत्यारे भारत मां के सपूत हैं। निर्भया के हत्यारे भी भारत के सपूत थे। उन्होंने आगे कहा हत्या करने वाला कभी देश का सपूत नहीं हो सकता। हत्या करने वाले में धर्म नहीं देखना चाहिए। क्या यही सबका साथ और सबका विकास है, जिसकी बात प्रधानमंत्री करते हैं।
हत्यारे को भारत मां का सपूत बता दिया
दरअसल, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में गिरिराज सिंह ने नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने देश के राष्ट्रपिता के हत्यारे को भारत मां का सपूत बता दिया। गिरिराज सिंह औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसे के बयान और उस पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल के बारे में मीडिया से बात कर रहे थे।
बता दें गिरिराज का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो कह रहे हैं, “अगर गांधी के हत्यारे हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं। वह भारत में ही पैदा हुए, औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में खुशी महसूस होती है वो कम से कम भारत माता का सही सपूत नहीं हो सकता.”


Download Android App
Download iOS App



