राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन ने संशोधित श्रम कानूनों को लागू करने के प्रस्ताव, निजीकरण और विनिवेश समेत विभिन्न मुद्दों पर इस साल के अंत में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान का संकल्प लिया है। संगठन की तरफ से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सर्वसम्मित से यह फैसला किया गया कि साल के अंत में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया जाएगा।
बयान में कहा गया कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में हर मोर्चे पर विफल रही है और अब यह सांप्रदायिक घृणा और ध्रुवीकरण वाले तत्वों से श्रमिकों, किसानों और समाज के अन्य समुदायों की आजीविका से संबंधित संयुक्त प्रदर्शनों को भटकाने में लगी हुई है। इस सम्मेलन में आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीआईटीयू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी व अन्य श्रमिक संगठनों ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



