भाई-बहन के अटूट प्यार और मिठास से भरा त्योहार रक्षा बंधन बस आने ही वाला है। इस खास मौके पर पारंपरिक कपड़ों के साथ-साथ हाथों में रची मेहंदी त्यौहार की रौनक को दोगुनी कर देती है। अगर आप इस बार फ्रंट हैंड के बजाय बैक हैंड के लिए कुछ ट्रेंडिंग, एलिगेंट और यूनिक डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है!
यहाँ देखें बैक हैंड मेहंदी के कुछ सबसे लोकप्रिय और लेटेस्ट पैटर्न्स।
Minimal Jaal And Chain Pattern

आजकल की मॉडर्न और यंग गर्ल्स को हैवी डिजाइन की जगह मिनिमल लुक्स ज्यादा पसंद आते हैं। बैक हैंड पर जालीदार पैटर्न के साथ छोटी-छोटी बोटियां और उंगलियों पर लटकती हुई चेन जैसी डिजाइन बेहद ग्रेसफुल लगती है। अगर आप इंडो-वेस्टर्न या हल्की कुर्ती पहन रही हैं, तो यह डिजाइन आपके हाथों को एक एस्थेटिक लुक देगा।
Mandala Mehndi

मांडला डिजाइन कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता और यह बैक हैंड के लिए परफेक्ट माना जाता है। कलाई पर ब्रेसलेट स्टाइल बैंड बनाएं और बैक पाम के बीचों-बीच एक खूबसूरत गोल मांडला। उंगलियों पर बारीक लीफ पैटर्न देकर इसे पूरा करें। क्लासिक एथनिक वियर जैसे साड़ी या पारंपरिक लहंगे के साथ यह काफी क्लासी लगता है।
Floral Bail Mehndi

फूल-पत्तियों वाले फ्लोरल डिजाइन्स हर उम्र की महिलाओं पर सुंदर लगते हैं। कलाई से शुरू होकर इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) तक जाने वाली एक खूबसूरत फ्लोरल बेल बनाएं। बाकी उंगलियों को हल्का या खाली रखकर सिर्फ एक फिंगर को हैवी टच दें। सिंपल और सोबर लुक पसंद करने वाली बहनों के लिए यह सबसे बेहतरीन और झटपट बनने वाला डिजाइन है।
Arabic Mehndi

अरेबिक मेहंदी की बोल्ड आउटलाइन्स और 3D शेडिंग बैक हैंड पर उभर कर आती हैं। तिरछे पैटर्न में बड़े-बड़े फूल और पत्तियों के मोटिफ्स, जिनके अंदर बारीक शेडिंग की जाती है। यह डिजाइन हाथों को भरा-भरा दिखाता है लेकिन इसमें गैपिंग होने की वजह से यह काफी यूनिक लगता है। हैवी एथनिक ड्रेसेस और अनारकली सूट्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन लाजवाब लगता है।



Download Android App
Download iOS App




