आतंकवाद की तरह, हम कोरोना वायरस से भी मिलकर लड़ेंगे : पीएम मोदी

Summary :

पीएम मोदी कहा कि कहा कि भारत और अफगानिस्तान ने आतंकवाद के खतरे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी और उसी तरह एकजुटता व साझे संकल्प के साथ कोविड-19 का मुकाबला करेंगे।

भारत समेत पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना महामारी से लड़ रही है। वायरस से निपटने के लिए तमाम देशों की सरकारें हरसंभव कोशिश कर रही है। वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए भारत कई देशों की मदद कर रहा है। इसी के चलते भारत ने अफगानिस्तान की मदद करते हुए गेहूं और दवाएं भेजी थी। इस मदद का अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शुक्रिया अदा कर ट्वीव किया “शुक्रिया मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की 5 लाख व पैरासीटमोल की एक लाख गोलियां तथा 75000 मीट्रीक टन गेहूं के लिये शुक्रिया भारत, जिसकी पहली खेप अफगानिस्तान के लोगों के लिये एक दो दिन में यहां पहुंच जाएगी।”
पीएम मोदी ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि कहा कि भारत और अफगानिस्तान ने आतंकवाद के खतरे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी थी और उसी तरह एकजुटता व साझे संकल्प के साथ कोविड-19 का मुकाबला करेंगे। मोदी ने ट्वीट किया, “लंबे समय तक हमने आतंकवाद के खतरे के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ी है। उसी तरह हम एकजुटता व साझा संकल्प से एक साथ कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।”

बताते चले कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2,422,525 तक पहुंच गई है जबकि 166,235 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 635,895 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। 

Desk Team