लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से कहा कि उन्हें नियम-प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।उन्होंने मंत्री को उस वक्त यह हिदायत दी जब उन्होंने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र अमरावती के कई गांवों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंचने से जुड़े महाराष्ट्र सरकार के प्रमाणपत्र की प्रति वह उन्हें दे देंगे।
नवनीत राणा ने पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा
नवनीत राणा ने पूरक प्रश्न पूछते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के कुछ गांवों में आजादी के 75 साल भी बिजली नहीं पहुंची है।इस पर आर के सिंह ने कहा, ‘‘माननीय सांसद के क्षेत्र में कुछ गांवों में बिजली नहीं है, यह बात सही नहीं है। वहां सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उपलब्ध है।’’

सारे गांवों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंची
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास महाराष्ट्र सरकार का प्रमाणपत्र है जिसमें उन्होंने प्रमाणित किया है कि इन सारे गांवों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंची है। मैं इसकी प्रति माननीय सदस्य को दे दूंगा।’’इस पर बिरला ने कहा, ‘‘माननीय मंत्री जी, कभी भी सदस्यों को कुछ सीधे नहीं देते हैं। यहां पटल पर रखते हैं और यहां से (उनके पास) जाता है। आपको नियम-प्रक्रिया का ध्यान रखना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



