राज्य सभा में कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का मुद्दा गुरुवार को प्रश्नकाल में भी छाया रहा और सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा सदन के नेता पीयूष गोयल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इससे पहले शून्यकाल के दौरान भी इसी मुद्दे पर सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी।
वही, पहले स्थगन के बाद पीठासीन विजय साईं रेड्डी ने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया तो विपक्षी दलों के सदस्य नारे लगाते हुए सभापति के आसन के समक्ष आ गए। ये सदस्य ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की मांग कर रहे थे। रेड्डी ने सदस्यों की नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इस बीच सदन में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है।
विपक्ष ने लगाया ईडी का राजनितिक प्रयोग करने का आरोप
सरकार विपक्ष को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इससे लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ईडी का राजनीतिक प्रयोग हो रहा है। इस मुद्दे पर सदन में तुरंत चर्चा होनी चाहिए। इस पर सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार कानून लागू करने वाली एजेंसियों के काम में दखलंदाजी नहीं करेगी। यह कानूनी कार्रवाई है। इसके लिए न्यायालय जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



