Lt Gen Daljit Singh : लेफ्टिनेंट जनरल राष्ट्रपति मुर्मू के मानद सर्जन नियुक्त

Summary :

लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानद सर्जन नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानद सर्जन नियुक्त किया गया है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जानिए  कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत
लेफ्टिनेंट जनरल सिंह फिलहाल चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदेशक हैं। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा की पढ़ाई की थी। वर्तमान में वह सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) में सबसे वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।अपनी 38 वर्षों की सेवा के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने इलाहाबाद में मध्य वायु कमान के मुख्यालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सहित कई अहम पद संभाले हैं। सशस्त्र बलों में उत्कृष्ट एवं मेधावी सेवा के लिए उन्हें साल 2020 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

Desk Team