मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलने के आसार

Summary :

मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलने के आसार बनने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और संभावना जताई जा रही है कि वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी जा सकती है। HIGHLIGHTS मध्य प्रदेश को मिल सकता है नया मुख्य सचिव गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी जा सकती   वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह का दो बार एक्सटेंशन हो चुका नए मुख्य सचिव की सूची में सबसे ऊपर नाम वीरा राणा का है। राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव…

मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलने के आसार बनने लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और संभावना जताई जा रही है कि वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी जा सकती है।

HIGHLIGHTS

  • मध्य प्रदेश को मिल सकता है नया मुख्य सचिव
  • गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई
  • वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी जा सकती

 

वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह का दो बार एक्सटेंशन हो चुका

नए मुख्य सचिव की सूची में सबसे ऊपर नाम वीरा राणा का है। राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का दो बार एक्सटेंशन हो चुका है और उसकी समय सीमा 30 नवंबर को खत्म हो रही है। संभावना इस बात की जताई जा रही थी कि बैंस को तीसरी बार एक्सटेंशन मिल सकता है। मगर अब तक उसे पर मुहर नहीं लग पाई है और यही कारण है कि इस बात की संभावना बढ़ गई है कि राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। इस संभावना पर मुहर लगाने का काम गुरुवार को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक से लगती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य सचिव को विदाई दी जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार अब तक एक्सटेंशन मिल चुका है। अब उनका दूसरा एक्सटेंशन 30 नवंबर को खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से तीसरी बार एक्सटेंशन दिए जाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।

वरिष्ठता के क्रम में राज्य के तीन अधिकारी

मगर, अब तक उस पर मुहर नहीं लगी है। बैंस को अगर तीसरी बार एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो फिर आखिर नया मुख्य सचिव बनाया जाएगा और उसका आधार वरिष्ठता होगी। वरिष्ठता के क्रम में राज्य के तीन अधिकारी इस कतार में है एक है वीरा राणा जो वर्ष 1988 बैच की हैं। वहीं, मोहम्मद सुलेमान और अनुराग जैन 1989 बैच के हैं। इसके अलावा 1989 बैच के ही विनोद कुमार हैं। इन नाम को संभावित मुख्य सचिव के तौर पर देखा जा रहा है। अब गेंद पूरी तरह चुनाव आयोग के पाले में है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team