मणिपुर हिंसा पर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री ने जो लाल किले से भाषण दिया, वो देश को गुमराह करने वाला था। ‘
आपको बता दें गुवाहटी में बुधवार को गौरव गोगोई ने कहा, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण से लोगों को गुमराह किया है। मणिपुर में शांति कैसे स्थापित हो सकती है जब वहां पर 6 हजार से ज्यादा घातक हथियार 6 लाख से ज्यादा गोलियों के साथ अभी भी घाटी में हों।वहां पर हिंसा तब तक स्थापित नहीं हो सकती है जब तक पुलिस से लूटे गये हथियार वापस ट्रेजरी में जमा नहीं हो जाते.’
शांति से ही समस्या का हल निकलेगा- पीएम मोदी
दरअसल, लाल किले से पीएम मोदी ने मंगलवार को मणिपुर में धीरे-धीरे शांति आने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, ”मणिपुर में धीरे-धीरे शांति आ रही है। देश मणिपुर के साथ खड़ा है, राज्य में स्थिरता लाने के लिए केंद्र-राज्य सरकार दोनों ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’ पीएम ने कहा था कि शांति से ही समस्या का हल निकलेगा।
सीएम को हटाने का कोई मतलब ही नहीं बनता-एन.बीरेन
गौरतलब है कि मणिपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने एन.बीरेन सिंह का समर्थन करते हुए संसद में कहा था, ‘सीएम को तब हटाते हैं जब वह केंद्र के साथ को-ऑपरेट न कर रहा हो, हमारा सीएम को-ऑपरेट कर रहा है।हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को बदल दिया, सीएम ने को-ऑपरेट किया, केंद्र जो कह रहा है, राज्य वह कर रहा है, ऐसे में सीएम को हटाने का कोई मतलब ही नहीं बनता है।


Download Android App
Download iOS App



